सहायक नगर आयुक्त समेत कई लोगों पर पुश्तैनी जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने और परिवार को धमकी देने का आरोप, प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप
पुश्तैनी जमीन पर कब्जा, चारदीवारी ध्वस्त करने और 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; सहायक नगर आयुक्त समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र की निवासी फुल कुमारी मिश्रा ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अम्बुजा राय लक्ष्मी सहित कई लोगों पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने, चारदीवारी तोड़ने, 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपित लोग 50-60 व्यक्तियों और दो जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचे और लगभग 200 फीट लंबी चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। मामले को लेकर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि आरोपित पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


