अपराध

तीन युवकों की संदिग्ध मौत का रहस्य बरकरार, परिजनों का फूटा गुस्सा; थाना प्रभारी पर लापरवाही और हत्यारों से मिलीभगत का आरोप

फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

✍️ Bhawesh Mishra30 मई 2026📍 हज़ारीबाग
तीन युवकों की संदिग्ध मौत का रहस्य बरकरार, परिजनों का फूटा गुस्सा; थाना प्रभारी पर लापरवाही और हत्यारों से मिलीभगत का आरोप

पौता स्थित कोनार नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन युवकों के शवों के मामले का अब तक खुलासा नहीं होने से परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मुफस्सिल थाना प्रभारी, अनुसंधानकर्ता और अन्य पुलिसकर्मियों पर लापरवाही, जांच को भटकाने तथा आरोपियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और मामले को दुर्घटना साबित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने एक यूट्यूबर पर भी हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई, जिस पर उन्होंने मामले के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुछ फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी लंबित हैं और सभी वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

शेयर करें

WhatsAppFacebookTwitter/XTelegram

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

लॉगिन करें
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...