डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, फीस भुगतान से लेकर पढ़ाई तक हुई हाईटेक
ऑनलाइन फीस, स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड और ई-कंटेंट के जरिए विद्यार्थियों को मिल रही आधुनिक शिक्षा

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विद्यालय में ऑनलाइन फीस भुगतान, स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर और ई-कंटेंट जैसी सुविधाओं को लागू किया गया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है।


