शिक्षा, संस्कार और गुणवत्ता पर मंथन, हजारीबाग में विद्या भारती का विभाग स्तरीय सम्मेलन संपन्न
विद्यालयों के सुदृढ़ संचालन और प्रबंधन समितियों की सक्रिय भूमिका पर हुई विस्तृत चर्चा, शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का लिया संकल्प

हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में विद्या भारती के एक दिवसीय विभाग स्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यालयों के प्रभावी संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्कारयुक्त शिक्षा और प्रबंधन समितियों की भूमिका को मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभाग के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।


