झारखंड फिल्म फेस्टिवल-2026 का भव्य समापन, राज्य में फिल्म निर्माण को मिली नई दिशा
तीन दिवसीय महोत्सव में 67 फिल्मों का प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्रियों अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड फिल्म फेस्टिवल-2026 का भव्य समापन हुआ। महोत्सव में देशभर से चयनित 67 फिल्मों का प्रदर्शन, कार्यशालाएं, परिचर्चाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।


