डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा परिवार, एक-एक कर चारों ने छोड़ी दुनिया
43 दिनों में पति, पत्नी, बेटे और बेटी की मौत; तुकतुको गांव की दर्दनाक त्रासदी ने पूरे इलाके को झकझोर दिया

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के तुकतुको गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की 43 दिनों के भीतर मौत हो गई। पहले परिवार के मुखिया चंद्रदीप महतो का निधन हुआ, फिर उनकी पत्नी दिनेश्वरी देवी ने अपने दो बच्चों के साथ कथित रूप से जहर खा लिया। इलाज के दौरान पहले दोनों बच्चों और बाद में मां की भी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।


