सऊदी अरब में हार्ट अटैक से प्रवासी मजदूर की मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया
परिवार के बेहतर भविष्य के लिए गए थे विदेश, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत; गांव में पसरा मातम, शव आने का इंतजार

गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र से जुड़े प्रवासी मजदूर द्वारिका महतो की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और बच्चों का भविष्य संवारने के उद्देश्य से वे करीब डेढ़ वर्ष पहले सऊदी अरब गए थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन अब उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।


