आदिवासी छात्रावास की बदहाली पर एबीवीपी का हल्ला बोल, कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
पेयजल, सुरक्षा और साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर छात्रावास पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, कल्याण विभाग व कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी

हजारीबाग के केबी महिला महाविद्यालय परिसर स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास की बदहाल व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मुखर हो गई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रावास का निरीक्षण कर पेयजल, सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


