डीवीसी स्थापना दिवस को 'बलिदान दिवस' के रूप में मनाने की तैयारी, विस्थापितों की बैठक आज
7 जुलाई को विस्थापितों के त्याग को दी जाएगी श्रद्धांजलि, विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के 7 जुलाई स्थापना दिवस को 'बलिदान दिवस' के रूप में मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति ने विष्णुगढ़ में बैठक बुलाई है। समिति ने सभी विस्थापित संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


