हाउसहोल्ड बढ़े, राजस्व भी बढ़ा... लेकिन साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं में सुधार कब? जवाब मांग रही हजारीबाग की जनता
पहली तिमाही में नगर निगम ने वसूले 6.09 करोड़ रुपये, 649 नए हाउसहोल्ड जुड़े; टैक्स देने वाले नागरिकों का सवाल— सुविधाएं आखिर कब होंगी बेहतर?

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में हजारीबाग नगर निगम को 6.09 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है और 649 नए हाउसहोल्ड का पंजीकरण हुआ है। निगम का दावा है कि कर की राशि से सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। हालांकि शहर के कई हिस्सों में साफ-सफाई, जलनिकासी, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर लोग अब भी सवाल उठा रहे हैं कि बढ़ते राजस्व का लाभ जमीनी स्तर पर कब दिखाई देगा।


