कटकमदाग प्रखंड कार्यालय में 3 जुलाई को होगी जनसुनवाई, लोगों की समस्याएं सुनेंगे विधायक प्रदीप प्रसाद
3 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी में सुनी जाएंगी आमजन की शिकायतें

हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


