कोनार सबस्टेशन में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, सीआईएसएफ ने कर्मचारियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, आपातकालीन स्थिति से निपटने के बताए प्रभावी उपाय

राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत विष्णुगढ़ स्थित कोनार सबस्टेशन में सीआईएसएफ की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को आग लगने के कारण, बचाव के उपाय, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रेस्क्यू की जानकारी दी गई।


