साधारण मैकेनिक की नेक पहल: भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए खोला 'प्याऊ'
हजारीबाग में साइकिल मिस्त्री रंजीत ने अपने खर्च से कराई पानी की व्यवस्था, सैकड़ों लोगों को मिल रही राहत

हजारीबाग में एक साधारण साइकिल मैकेनिक रंजीत मिस्त्री ने भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए अपने निजी खर्च पर पानी की व्यवस्था की है। उनकी इस नेक पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।


