सेफ्टी टैंक बना मौत का कुंआ, अवैध महुआ शराब ने ली एक ही परिवार के तीन लोगों की जान
पुलिस और उत्पाद विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल, आखिर रिहायशी इलाके में कैसे चल रहा था अवैध शराब का कारोबार?

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित कुद वार्ड नंबर 24 में सेफ्टी टैंक में बनी जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टैंक का उपयोग अवैध महुआ शराब की चुलाई और भंडारण के लिए किया जा रहा था। मृतकों को बचाने के प्रयास में एक-एक कर तीन लोग टैंक में उतरे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस एवं उत्पाद विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर अवैध शराब कारोबार रोकने में लापरवाही का आरोप लगाया है।


