हजारीबाग में 17 सितंबर को मनेगा VBU का 35वां स्थापना दिवस
16 सेवानिवृत्त शिक्षक, 12 शिक्षकेत्तर कर्मी और 61 टॉपर विद्यार्थियों समेत राष्ट्रीय युवा महोत्सव के विजेताओं का होगा सम्मान

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग का 35वां स्थापना दिवस समारोह 17 सितंबर को आयोजित होगा। समारोह में 16 सेवानिवृत्त शिक्षक, 12 शिक्षकेत्तर कर्मी, 61 टॉपर विद्यार्थी और राष्ट्रीय युवा महोत्सव के 13 विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

