करोड़ों का बजट फिर भी धक्का मारकर स्टार्ट हो रही एंबुलेंस, अंधेरे में शेख भीखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मरीज बेहाल
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बड़े-बड़े दावे फेल, हजारीबाग की स्वास्थ्य व्यवस्था आईसीयू में

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाल व्यवस्था ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य संबंधी दावों की पोल खोल दी है। करोड़ों रुपये के बजट, तीन बड़े जेनरेटर और सोलर सिस्टम होने के बावजूद बिजली कटते ही अस्पताल अंधेरे में डूब जाता है। बुधवार शाम अस्पताल में ब्लैकआउट की स्थिति से मरीजों और परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जिले की 35 एंबुलेंस में से 20 से अधिक की बैटरियां खराब बताई जा रही हैं और कई एंबुलेंस धक्का मारकर चालू की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के दावों के बीच अस्पताल की जमीनी स्थिति गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में सुविधाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं और मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।


