झारखंड में इको टूरिज्म और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम निर्देश
पर्यटन स्थलों के विकास, खिलाड़ियों के भविष्य और कलाकारों के डेटाबेस पर बनी रणनीति, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कार्ययोजना तैयार करने, खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए नई पहल तथा पर्यटन परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन और खेल के क्षेत्र में विकास से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।


