लंबित सड़क परियोजनाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, दो माह में पूरा करने निर्देश
हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग को जियो-टैगिंग, गुणवत्ता, गड्ढा मरम्मत और शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
✍️ Super Admin15 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित सड़क, पुल और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने दो माह के भीतर प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने, सभी कार्यों की जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने और सड़क संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


