शादी में चलो… और मौत के मुहाने पहुंचा दिया: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश
रांची के बुण्डू में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की सनसनीखेज साजिश रची। शादी में ले जाने के बहाने पति को बुलाकर सिर काट दिया और शव को जंगल में जलाने की कोशिश की। पुलिस ने 17 दिन में मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।



