घर के बाहर किसान पर शेर का हमला, दहशत का LIVE वीडियो आया सामने
गुजरात के भावनगर जिले के गरजिया गांव की घटना, घायल किसान अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने शुरू की निगरानी
✍️ HB Live Desk6 जुलाई 2026

गुजरात के भावनगर जिले के पालीताना तालुका स्थित गरजिया गांव में एक किसान पर शेर ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हमले में घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शेर की गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

