लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो किशोरों की मौत
जुलूस देखने के लिए जुटी थी भीड़, अचानक ढही बालकनी; 10 लोग घायल, प्रशासन ने शुरू की जांच
✍️ HB Live Desk27 जून 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस देखने के लिए एक मकान की बालकनी पर खड़े लोगों के बीच अचानक बालकनी गिर गई। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

