पेयजल और सड़क संकट: धनबाद में ग्रामीणों ने ईसीएल गेट जाम कर किया प्रदर्शन
मुखिया शिखा नाग के नेतृत्व में महिलाओं-बच्चों ने बर्तन बजाकर जताया आक्रोश, प्रबंधन पर घोटाले का भी आरोप

धनबाद के निरसा में पेयजल और सड़क की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने मुखिया शिखा नाग के नेतृत्व में ईसीएल कॉलोनी का गेट जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रबंधन पर करोड़ों के घोटाले का भी आरोप लगाया।


