हजारीबाग जिला कांग्रेस को मिला नया प्रवक्ता, मनोज नारायण भगत को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद हुई नियुक्ति, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद मनोज नारायण भगत को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।


