महुआ मोइत्रा पर अंडे और सड़े बैंगनों से हमला, टीएमसी सांसद ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
कृष्णानगर में विरोध प्रदर्शन के दौरान फेंके गए अंडे और सब्जियां, भाजपा ने आरोपों को किया खारिज
✍️ HB Live Desk2 जुलाई 2026

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा पर कथित तौर पर अंडे और सड़े बैंगन फेंके जाने का मामला सामने आया है। महुआ मोइत्रा ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कराने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे टीएमसी का आंतरिक विवाद बताया है।

