मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, उपायुक्त ने सुस्त सुपरवाइजरों को लगाई फटकार
SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश, समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने पर जोर

रामगढ़ के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर संबंधित सुपरवाइजरों को कड़ी फटकार लगाई गई और निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी गई।


