रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में बम की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन
स्पीड पोस्ट से मिली बांग्ला चिट्ठी के बाद डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से हुई जांच

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को स्पीड पोस्ट के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। न्यायालय परिसर की गहन तलाशी ली गई, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।


