उप विकास आयुक्त ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया निरीक्षण
प्रयोगशालाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा पर दिया जोर

प्रोजेक्ट IMPACT-NEP पखवाड़ा के तहत रामगढ़ के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने गांधी मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, रामगढ़ कैंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष बल दिया।


