विशेष

ना दवाएं मिलीं ना डॉक्टरों ने जांच की, सिर से जुड़ी सबा और फराह ठीक से खा नहीं पा रहीं; SC का आदेश भी बेअसर

सबा और फराह क्रैनियोपैगस नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं

✍️ Md iqbal15 जुलाई 2026📍 Bihar
ना दवाएं मिलीं ना डॉक्टरों ने जांच की, सिर से जुड़ी सबा और फराह ठीक से खा नहीं पा रहीं; SC का आदेश भी बेअसर

सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2012 में दो आदेश जारी किए थे। इसके तहत पीएमसीएच के छह चिकित्सकों की टीम बनी थी। यह हर माह स्वास्थ्य जांच करती थी। तीन माह पर रिपोर्ट दिल्ली एम्स भेजी जाती थी। टीम में सर्जन, फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक सहित छह विभागों के चिकित्सक शामिल थे। सबा-फराह के भाई मो. तमन्ना ने बताया कि वह कई बार सिविल सर्जन कार्यालय जा चुके हैं, लेकिन दवा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जनवरी 2020 के बाद से कोई चिकित्सक भी जांच करने नहीं आए हैं। वह न तो ठीक से खाना खा पा रही हैं और न ही बातचीत कर पा रही हैं।

शेयर करें

WhatsAppFacebookTwitter/XTelegram

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

लॉगिन करें
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...