झारखंड T20 लीग: हजारीबाग के उत्कर्ष सिंह पर बरसा पैसा, 6.25 लाख में बिके
कोयलांचल सुपर किंग्स ने हजारीबाग के ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह को खरीदा, जिले के 5 खिलाड़ियों का हुआ चयन
✍️ HB Live Desk30 मई 2026

झारखंड T20 लीग के पहले सीजन की नीलामी में हजारीबाग के युवा ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह पर कोयलांचल सुपर किंग्स ने 6.25 लाख रुपये की बोली लगाई। जिले के कुल 5 खिलाड़ियों का विभिन्न टीमों में चयन हुआ है।

