विष्णुगढ़

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही का आरोप, विष्णुगढ़ +2 स्कूल के प्राचार्य पर कार्रवाई की तलवार

औचक निरीक्षण में विद्यालय बंद मिलने का दावा, बीएलओ फर्श पर बैठकर करते मिले काम; प्राचार्य ने आरोपों को बताया निराधार

✍️ HB Live Desk3 जुलाई 2026📍 विष्णुगढ़
मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही का आरोप, विष्णुगढ़ +2 स्कूल के प्राचार्य पर कार्रवाई की तलवार

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ +2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पत्र भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। हालांकि प्राचार्य ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि विद्यालय खुला था और इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हो सकती है।

शेयर करें

WhatsAppFacebookTwitter/XTelegram

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

लॉगिन करें
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...