हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया, नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

हजारीबाग यातायात पुलिस ने टोटो चालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। चालकों को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई और शपथ पत्र भी भरवाया गया।

