48 घंटे में कटकमदाग पुलिस ने लापता महिला को किया बरामद
सिरसी-2 से लापता हुई थी लड़की, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश; सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों को सौंपा

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र से 18 सितंबर को लापता हुई लड़की को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बिहार के मुजफ्फरपुर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। बरामदगी के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया।

